

रतलाम। श्री साधु मार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा 300 से अधिक दर्शनार्थी भाई बहनों ने परिवार सहित देशनोक में विराजित आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी महाराज साहब आदि चरित्र आत्माओं के दर्शन का लाभ लिया एवं आचार्य श्री के चातुर्मास सहित अन्य सभी कार्यक्रमों के लिए रतलाम संघ की विनती पूरजोर तरीके से जय घोष के साथ रखी गई।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि संघ अध्यक्ष श्री कांतिलाल छाजेड़ यात्रा संयोजक अतुल बाफना एवं समिति के अर्पित बाफना ऋषभ मंडोत नमन कोठारी के नेतृत्व में निकली यह यात्रा रतलाम से बीकानेर देशनोक होते हुए संत सती वर्याओं के दर्शन एवं विनती कर पुनः रतलाम पहुंची। जिसमें विशेष रूप से सेवाभावी तनिष्क संघवी प्रदीप कोचर अमित मेहता सौरभ नागोरी सनद कोठारी विवेक पीतलिया ईसान धमानी दीपक कटारिया एवं संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया चंदनमल पिरोदिया निर्मल लुनिया मणिलाल घोटा पारस मूणत आदि ने उपस्थित रहकर यात्रा मे सेवा प्रदान की इस अवसर पर संघ मंत्री अशोक फिरोदिया अर्पित गांधी सुमित कटारिया ने संघ अध्यक्ष व यात्रा संयोजक का बहुमान किया।