सर्किल जेल में 200 से अधिक बन्दीजनों ने किया श्राद्ध कर्म तर्पण

रतलाम 18 सितम्बर । सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर निशुल्क सामूहिक श्राद्धकर्म 21 सितम्बर को संतश्री वाटिका सागोद रोड पर होगा।जिसमे अभी तक एक हजार एक सौ से अधिक नागरिकों ने पूर्व पंजीयन करवा लिया है।शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर विधिविधान के साथ भूमि पूजन एवं शुद्धिकरण करेंगे। नागरिको को आमंत्रित करने के लिए घर घर जाकर निमन्त्रण दिए जा रहे है। इसके पूर्व गुरुवार को सर्किल जेल में तर्पण कार्यक्रम रखा था, जिसमें 200-250 बंदियों ने श्राद्ध कर्म तर्पण किया।
श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ,महिला उत्थान मंडल एवं मांगल्य मन्दिर धर्म क्षेत्र, रतलाम द्वारा गुरुवार को सर्किल जेल में आयोजित निशुल्क सामूहिक श्राद्धकर्म में बन्दीजनों ने विधिविधान से अपने दिवंगत परिजनों का तर्पण किया। जेल अधीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह एवं जेलर श्रीं बृजेश मकवाने ने भी यंहा श्राद्ध कर्म तर्पण करते हुए पूर्वजों का स्मरण किया। विद्वान पंडित श्री शारदा प्रसाद मिश्रा,महर्षि संजय शिवशंकर दवे , श्री चेतन शर्मा ने श्राद्ध कर्म करवाया। अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर्म तर्पण करते हुए कई बन्दीजनों की आंखे भर आयी।

बुराईयों से बचने का संकल्प ही पूर्वजों को सच्ची भावांजली

इस अवसर पर पंडित श्री शारदा प्रसाद मिश्रा ने कहा कि बीते कल का शोक किये बिना आने वाले कल को बेहतर बनाने का और अपने जीवन को समस्त प्रकार की बुराईयों से बचाने के लिए संकल्पित होना ही अपने पूर्वजों को सच्ची भावांजली अर्पित करना है। यही दिव्य संकल्प उनका आशीर्वाद प्राप्त करने में सहायक होगा। आपने बताया कहा कि श्राद्ध कर्म पितरों की आत्मा की शांति,तृप्ति और मोक्ष के लिए किया जाता है। सामूहिक श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को व्यक्तिगत श्राद्ध से कई गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है। पितृगण प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

घर घर जाकर निमंत्रण

निशुल्क सामूहिक श्राद्धकर्म विद्वान एवं संयमी ब्राह्मणों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम 21 सितम्बर रविवार सुबह 8:30 बजे से संतश्री वाटिका, चम्पा विहार सागोद रोड पर आरंभ होगा। सभी श्राद्धकर्ताओ के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी। निशुल्क सामूहिक श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए संघ के कार्यकर्ता घर घर निमंत्रण दिए जा रहे है। घर – घर पेंपलेट वितरण सेवा अभियान के अंतर्गत तिरुपति नगर ,त्रिलोक नगर ,अलकापुरी ,इंद्रलोक नगर ,जवाहर नगर से राम मंदिर क्षेत्र में निमन्त्रण दिया गया है।

पूर्व रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए व्यवस्था की दृष्टि से पूर्व रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। अभी तक एक हजार एक सौ से अधिक नागरिकों ने पूर्व पंजीयन करवा लिया है। अधिक जानकारी कर लिए सत्संग केंद्र ऋतूवन के सामने, कालिका माता मन्दिर क्षेत्र पर अथवा मोबाईल नम्बर 98263-39999 भी सम्पर्क किया जा सकता है। किसी कारणवश कार्यक्रम में ना पाने वाले ऑनलाइन माध्यम से भी श्राद्ध कर्म कर सकेंगे। साथ ही YSS Ratlam के यूट्यूब चैनल पर होगा सीधा प्रसारण भी किया जायेगा। कार्यक्रम के पूर्व शुक्रवार 19 सितंबर को संत श्री वाटिका चंपा विहार कार्यक्रम स्थल पर विधिविधान के साथ भूमि पूजन एवं शुद्धिकरण करेंगे।