

रतलाम। श्री पंचांन अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत दिनांक 18 सितंबर गुरुवार को श्री पंचान अग्रवाल महिला मंडल द्वारा बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। धार्मिक थीम पर बच्चों और महिलाओं की सुन्दर सुन्दर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। निर्णायक एंकर नूपुरजी जैन एवं ललिताजी सोमानी रही।
महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुभद्राजी अग्रवाल,सचिव कविता जी मित्तल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया कल दिनांक 19 sep शुक्रवार को अग्रवाल युवा संगठन द्वारा संध्या 7.30 बजे से कॉमेडी डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है।