रतलाम 19 सिंतबर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में मासिक सैनिक सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 15 भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल हरमीत सिंह (से.नि.) ने वेतन पेंंशन एवं अन्य दस्तावेज से संबंधी समस्याओं पर की गई कार्यवाही तथा आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने स्पर्श पोर्टल और रतलाम के अस्पताल को ई.सी.एच.एस. के पैनल से जोडने के प्रयास के बारे में विचार विमर्श किया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव नीरज पवैया, नगर पालिका निगम रतलाम के प्रतिनिधि शैलेन्द्र गोठवाल और समाज सेवी विजय शर्मा उपस्थित थे। जिला विधिक प्राधिकरण सचिव श्री पवैया ने भूमि संबंधी मामलों व निशुल्क विधिक सेवाओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति आभार प्रकट किया। श्री शैलेन्द्र और श्री विजय ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली व एनजीओ की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सम्मेलन की कार्यवाही पर पूर्व सैनिको ने संतोष व्यक्त किया।