दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री श्री काश्यप से की भेंट

मंडी की विभिन्न समस्याओ के बारे में जानकारी दी

रतलाम। दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय सेठिया एवं सचिव हितेश मेहता ने संयुक्त प्रेस व्यक्तव्य में बताया कि मंडी प्रांगण में लगभग 1000 ट्राली कृषि उपज की आवक हो रही है। दो तोल कांटे होने से तथा दोनों ही पास- पास होने से तोल काटे के आसपास भारी जाम लग जाने तथा कृषि उपज के तोल में भी कांटे की कमी से किसान तथा व्यापारी दोनों परेशान हो रहे हैं। प्रांगण में वाहनों के आने-जाने के लिए एक ही गेट होने के कारण गेट के आसपास भारी जाम लग जाता है तथा एक्सीडेंट की संभावना बढ़ी रहती है। मंडी सचिव महोदय को जनहित में दूसरा गेट भी खोलने का सुझाव दिया गया ताकि प्रांगण में वाहनों की आवाजाही बिना बाधा के आसान हो सके। प्याज और लहसुन सब्जी प्रजाति की फसल होने से, इनके छिलके के कारण मंडी प्रांगण में आए दिन गंदगी का अंबार लगा रहता है बिगड़ी सफाई व्यवस्था के कारण व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

मंडी सचिव महोदय से चर्चा के माध्यम से अवगत कराया गया की सफाई ठेकेदार का नाम तथा मोबाइल नंबर 5, 6 जगह पर फ्लेक्स द्वारा लगाकर सार्वजनिक जानकारी के लिए लगाना आवश्यक हो गया है, ताकि प्रांगण में विपणन कार्य में भाग लेने वाले व्यापारी सफाई ठेकेदार से मोबाइल से सफाई करवाने के लिए कह सके। ठेकेदार यदि अनदेखी करें तो लापरवाही की जानकारी मंडी प्रशासन, जिला प्रशासन या मंत्री महोदय के कार्यालय को अवगत कराया जा सके। लापरवाही पर ठेकेदार का ठेका निरस्त करने के लिए संगठन द्वारा दबाव बनाया जा सके।

प्रांगण में प्लेटफार्म के टीन शेडो को RCC में परिवर्तित करवा कर उन पर पेमेंट काउंटर तथा उनके नीचे छोटे से छोटे व्यापारियों को माल रखने की सुविधा अत्यंत आवश्यक हो गई है। साथ ही पूरे प्रांगण को पेट्रोल पंप की तर्ज पर शेड से कवर्ड करवाना बहुत जरूरी हो गया है ,जिससे कृषि उपज जैसी राष्ट्रीय धरोहर को हानि से बचाया जा सके। सचिव महोदय ने आश्वसत किया कि इसके प्रपोजल बनाने में वह मदद करेंगे ,शासन से स्वीकृति हेतु आपको प्रयास करने पड़ेंगे। कार्यकारिणी के सदस्य गण चैतन्य जी काश्यप से मिले था, उन्हें निवेदन किया कि संबंधित अधिकारी जी से चर्चा कर प्रपोजल बनवाने में भैया जी का सहयोग चाहिए ।भैया जी से भेंट के समय नवनिर्वाचित संचालक मंडल ने चैतन्य जी का पुष्प माला और शॉल से सम्मान किया तथा सहयोग करने का निवेदन किया। विषय को गंभीरता की दृष्टि से रखते हुए भैया जी ने सहयोग का आश्वासन दिया।

चर्चा में निम्न सदस्य मौजूद थे

सुरेंद्र चत्तर, अभय सेठिया, कमलेश बुपक्या, मनोज जैन, डॉ. बी. एल मेहता, राजेंद्र बाफना, कैलाश ओरा, अमृत कटारिया, प्रभात सुराना, कांतिलाल चोपड़ा, भारत भूषण देवड़ा, संचय वोरा, हितेश मेहता, दिलीप मेहता, अभिषेक धुत, संजय जोशी, सैय्यद मुख्तियार अली , अखिल नाहर, नरेंद्र दुग्गड़ आदी उपस्थित थे।