मां कालिका माता मंदिर पर माता रानी का आकर्षक श्रृंगार किया गया

रतलाम । नवरात्रि के दूसरे दिन प्राचीन मां कालिका माता मंदिर पर माता रानी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। प्रात:काल ब्रह्म मुहूर्त में समाजसेवी प्रमोद व्यास व संजय व्यास ने माता रानी की आराधना की तथा गरबा रास प्रारंभ हुआ। श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से प्रमोद व्यास व संजय व्यास का सम्मान किया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट सचिव हरीश कुमार बिंदल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रतिदिन सायकाल निराश्रित भाइयों को भोजन वितरीत किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से इस पुनीत कार्य में भी हिस्सा लेने का आग्रह किया। प्रातः काल एवं सायंकाल माता व बहनों ने गरबा रास के माध्यम से माता रानी की आराधना की सैकड़ो महिलाएं इस दौरान मौजूद थी ।