
रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती शासन दीपक रोहीत मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा के पावन निश्रा में श्रीमती स्नेही अर्पित भटेवरा के 30 उपवास मासश्रमन तपस्या पूर्ण होने पर श्री साधुमार्गी जैन संघ द्वारा बहुमान किया गया।
इस अवसर पर संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि संघ अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़, मंत्री अशोक पिरोदिया, अर्पित गांधी, अर्पित बाफना, नमन कोठारी, संगीता मूणत, सीमा लोढ़ा, श्वेता पिरोदिया, कविता मेहता, एनी मुरार एवं संघ समता युवा संघ महिला मंडल बहू मंडल बालक मंडल बालिका मंडल के पदाधिकारी द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष कार्यकारिणी पदाधिकारी वाकई श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।