जावरा (निप्र) । मानव जीवन मे हम हर क्षेत्र में कार्य करते है लेकिन उनसे भी बढकर कोई पुण्य कार्य है तो वो है पीड़ित मानव की सेवा ओर इसे करते हुए आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है। उक्त विचार सेन्ट्रल अध्य्क्ष संजय सुराणा ने व्यक्त किये और इन्ही भावनाओ को दृष्टिगत रखते हुए जेन सोश्यल ग्रुप सेन्ट्रल जावरा द्वारा दिनांक 24 सितंबर बुधवार को अन्नक्षेत्र में स्वर्गीय श्रीमतीं राजीबाई सुराणा की पुण्य स्मृति में संजय रोनक सुराणा परिवार द्वारा दरिद्र नारायणो को भोजन करवाया गया। इस अवसर पर अतुल सुराणा, ललित जैन, प्रतीक डूंगरवाल, अमित चत्तर, सौरभ मेहता, अरुण संधवी, सुरेंद्र कोलन, अतुल ललवानी, मंगेश जैन, आशीष सकलेचा, रोहित चौरडिया, श्रीमती हंसा सुराणा,श्रीमतीं सुहानी भंडारी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश हिंगड़ ने प्रदान की।