रिंगनोद (जावरा) में दो दिवसीय दीक्षा महोत्सव 27 फरवरी से

रतलाम । श्री पाश्र्व पदमावती पावन धाम तीर्थ मंदिर रिंगनोद (जावरा) के प्रांरण में दो दिवसीय भव्य दीक्षा महोत्सव का आयोजन पं. आचार्य देवेश वचनसिद्ध श्री नरदेवसागरजी म.सा., प. पू. आचार्य देवेश ज्योतिर्विद श्री जिनरत्नसागर सूरीश्वर जी म.सा., पं.पू. आचार्य देवेश श्री रत्नसागर सूरीश्वर जी म.सा. आदि ठाणा, तीर्थ संस्थापिका पं.पू. सौम्यवंदना श्री जी म.सा. आदि ठाणा के मंगलमय सानिध्य में मुमुक्षु इशिता तिल्लानी का भव्य दो दिवसीय दीक्षा महोत्सव दिं. 27 फरवरी से प्रारम्भ होगा । श्री संकल जैन श्रीसंघ रिंगनोद ने बताया किं. 27 फरवरी शनिवार को वर्षीदान वरघोड़ा प्रात: 9 बजे से, दीक्षार्थी विदाई एवं भक्ति रात्री 8 बजे से, दिं. 28 फरवरी 2021 रविवार को दीक्षा प्रवज्या प्रात: 9 बजे से आयोजित होगा । श्री सकल जैन श्रीसंघ ने समाजजनों से आग्रह किया है कि दीक्षा महोत्सव में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें ।

Play sound