



रतलाम। घर घर गौ मैया की सेवा का लाभ दिलाने में सहयोगी वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति के प्रयासों से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गौ रोटी वाहन से जुड़े गौ भक्तों द्वारा दानपात्र से उपलब्ध राशि का सदुपयोग नवरात्रि के पावन पर्व पर कोठारी वास स्थित एम एल बी शासकीय विघालय में अध्ययनरत लगभग 500 कन्याओं का पूजन अर्चना कर स्वादिष्ट मिष्ठान भोजन प्रसादी सहित उपहार भेंट किया गया साथ ही स्कूल स्टाफ व गौसेवकों ने भी पुनित आयोजन में सहभागी बने समिति प्रमुख दिनेश वाघेला द्वारा अतिथियों का सम्मान पुष्पमालाओ गमछा व कालिका माता सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
नवरात्र महाकन्या भोज शक्ति की भक्ति से ओतप्रोत आयोजन के मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त अनिल भाना, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, एम आई सी मेंबर विशाल शर्मा, समाजसेवी राजेश माहेश्वरी, महेश व्यास, हिरेन्द्र वाघेला, राजेश जोशी, रविन्द्र गेहलोत, समिति प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, महावीर सिंह शक्तावत, कैलाश सोमानी, योगगुरु रामबाबू यादव, विशाल कुमार वर्मा, राजकुमार पंजाबी, सुभाष चौहान, गोवर्धन देवड़ा, राधेश्याम चौहान, शंभूलाल पाटीदार, महेश ओझा, महिला मंडल प्रमुख श्रीमती श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, इंदू यादव, विमलेश वर्मा, ममता पंचोली, प्रतीभा वाघेला, आशा भट्ट, रेखा राठौर, चंचल चौहान, सुमित्रा पाटीदार, सिद्धेश्वरी पंचोली, रेखा शर्मा, अनिता अग्रवाल, वर्षा शर्मा, सुधा पंवार, इन्द्रा शर्मा, सोनू राठौर, अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी।