जिले की प्राथमिक कृषि सहकारी समिति सरवन पर वार्षिक आमसभा आयोजित

रतलाम । रतलाम जिले की कृषि सहकारी समिति सरवन पर वार्षिक आमसभा आयोजित की गई । जिसमें मुख्य अतिथि बद्रीलाल चौधरी पूर्व अध्यक्ष कृषि सहकारी समिति सरवन जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, शैतान पटेल अजाआईटी सेल प्रदेश संयोजक, शंभूसिंह गणवा भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष उपसरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह चौधरी थे । आमसभा की शुरुआत में मां सरस्वती जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बद्रीलाल चौधरी द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित किसान भाइयों को संबोधित करते हुए कहा रतलाम जिले में भारी वर्षा होने से किसान भाइयों की परेशानी को समझते हुए रतलाम जिला कलेक्टर को मा.मुख्यमंत्री जी के नाम मांग पत्र जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधि सांसद श्रीमती अनीता नगर सिंह चौहान, सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, रतलाम शहर के मंत्री चेतन कश्यप, विधायक राजेंद्र पांडे, मथुरालाल डामर, चिंतामणि मालवी एवं किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर उपस्थित होकर दिनांक 1 सितंबर को दिया था जिसके फल स्वरुप कलेक्टर महोदय ने माननीय मुख्यमंत्री जी को वस्तु स्थिति से अवगत कराया और हमने भी माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र प्रेषित किया जिसके फलस्वरुप प्रदेश के मुख्यमंत्री रतलाम जिले के ग्राम करिया में आकर खेतों का निरीक्षण किया ।
प्रदेश की भाजपा की सरकार द्वारा किसानों के हित में निर्णय लिया हैं कि इस वर्ष भारी वर्षा से किसान भाइयों की सोयाबीन तथा अन्य फसलों के बड़े पैमाने पर भारी नुकसान होने के कारण राहत देने, नुकसानी की भरपाई करने के उद्देश्य से किसानों का खेतों का सर्वे करवा कर राहत राशि उपलब्ध कराई जावेगी एवं जिन किसान भाइयों के अतिवृष्टि से फसल खराब हुई है उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम भी स्वीकृत होकर किसानों को मिलेगा मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा भावांतर भुगतान योजना लागू कर दी है किसान अपना पंजीयन करवा कर इस योजना का भी लाभ लेवें। आम सभा में कृषि सहकारी समिति सरवन के प्रशासक राजू सिलावट ने समिति का आय व्यय लाभ हानि का पत्रक का वाचन कर प्रस्तुत किया।

Play sound