
रतलाम । गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत रतलाम (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार)द्वारा ग्राम लूनी में गांधी जयंती मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गांधी के चित्र मालयार्पण कर किया गया।
मेरा युवा भारत के युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत लूनी खेल मैदान व पंचायत भवन की साफ सफाई की गई । साथ ही लुनी माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला रंगोली एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत लूनी के सरपंच सतीश बोडाना, पूर्व जनपद सदस्य चंद्रलाल सूर्यवंशी, जिद्दी बना, रोजगार सहायक संजय परमार, आलोट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अतुल वर्मा थे। कार्यक्रम में स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल सत्यनारायण, द्वितीय स्थान भावना पवार मेघपुर, तृतीय स्थान काजल कुंवर प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्मी शंभू लाल, द्वितीय स्थान दुर्गेश कुमारी, तृतीय स्थान आराधना सत्यनारायण प्राप्त किया एवं चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम स्थान दीपिका, द्वितीय स्थान भावना,तृतीय स्थान हुकम सिंह सिसोदिया रहे। कार्यक्रम का संचालन गोकुल सिंह चौहान एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक समन्वयक दुर्गा शंकर मॉयल द्वारा किया गया।