धूमधाम से मनाया श्री योगीन्द्र सागर जी महाराज का जन्मदिवस

रतलाम।चतुर्थ  पट्टाधीश आचार्य श्री योगींद्र सागर जी महाराज सा. के 61 वां जन्म दिवस भी दिगंबर जैन धर्म स्थल शीतल तीर्थ पर अनेकानेक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। प्रातः 8:00 श्री जी के भव्य पंचामृत अभिषेक के साथ ही आचार्य श्री योगींद्र सागर जी महाराज की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक  भक्तों द्वारा किया गया । विनयांजलि सभा में परम पूज्य आचार्य योगींद्र सागर जी महाराज की संगीतमय पूजन भक्ति भाव द्वारा समस्त गुरु भक्तों द्वारा की गई समारोह के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान गौरव तिवारी जी रहे। तिवारी जी ने कहा कि मुझे परम पूज्य गुरुदेव के प्रत्यक्ष दर्शन का अवसर प्राप्त नहीं हुआ किंतु तीर्थ पर आकर उनकी सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है रतलाम शहर में हर व्यक्ति उनसे जुड़े रहे का स्मरण कर उनकी जीवंतता का एहसास करता है ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना ने कहा कि शीतल तीर्थ में धामनोद के  साथियों के साथ अक्सर आता रहता हूं। यहां पर बरसात में पहुंच मार्ग की बड़ी परेशानी रहती है इसलिए मैं विधायक निधि से सड़क बनाने में सहयोग प्रदान करूंगा । भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि सड़क निर्माण में विधायक निधि के अतिरिक्त जो भी आवश्यकता होगी उसे हम सांसद जी आग्रहकर सांसद निधि से करवाने की चेष्टा करेंगे। समारोह के मुख्य वक्ता डॉ अनुपम जी इंदौर ने कहा कि इस वर्ष जन्मदिन गुरुदेव के जन्म दिवस का विशेष महत्व है गुरुदेव की समाधि के पश्चात डॉक्टर सविता दीदी के निर्देशन में शीतल तीर्थ पर गुरुदेव की कल्पना अनुसार कृत्रिम कैलाश पर्वत का निर्माण उस पर 17 फीट ऊंची भगवान आदिनाथ की प्रतिमा की स्थापना पर्वत पर पहुंच मार्ग 108 संगमरमर की सुंदर सीढ़ियां ,रेलिंग आदि का महतम कार्य पूर्ण कर चुके हैं । आगामी वर्ष में तीर्थ अपना मूर्त रूप ले लेगा तब भारतवर्ष के रमणीय, अतिशयकारी तीर्थ में भी दिगंबर शीतल तीर्थ रतलाम की अपने विशेष स्थान होगा। डॉ सविता दीदी ने बताया कि पर्वत पर शिखर बनाने हेतु रतलाम के श्रेश्ठियो ने सहमति प्रदान की वह भी शीघ्रताशीघ्र को तैयार हो जाएगा। आगामी 2023 में भव्य पंचकल्याणक की योजना है ।गुरुदेव के श्री चरणों में सुंदरलाल भाणावत ऋषभदेव राजस्थान ,श्रीमती टीना गांधी- जूली कोटडिया, रतलाम ने अपनी विनय अंजलि प्रस्तुत की मंगलाचरण एवं गुरु पूजन का समस्त आयोजन संभव नाथ महिला मंडल रतलाम ने किया ।सभा का सशक्त संचालन श्री निलेश गोधा ने किया।  ऋषभदेव उदयपुर भिंड एटा फिरोजाबाद उज्जैन इंदौर बांसवाड़ा आदि अनेक नगरों से गुरुदेव के भक्त उक्त समारोह में उपस्थित थे। यह जानकारी शीतल तीर्थ की अधिष्ठात्री डॉक्टर सविता दीदी ने दी।

Play sound