रतलाम पुलिस द्वारा सायबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत जिलेभर में आयोजित किए जा रहे सायबर जागरूकता कार्यक्रम

रतलाम 08 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सायबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक एवं सजग रखने हेतु पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर सायबर जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (शहर) श्री राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा दिनांक 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक “सायबर सुरक्षा जागरूकता माह” के रूप में अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में लगातार सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें आमजन, विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को सायबर अपराधों से बचाव हेतु उपयोगी जानकारी दी जा रही है।

दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को आयोजित सायबर जागरूकता कार्यक्रमों के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं —

1️⃣ थाना रिंगनोद अंतर्गत पी.एम. श्री विद्यालय, रिंगनोद में एसडीओपी श्री संदीप मालवीय एवं थाना प्रभारी श्री आनंद सिंह आज़ाद द्वारा छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक जानकारी दी गई तथा “क्लिक करने से पहले सोचें” का संदेश दिया गया।

2️⃣ थाना आलोट अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आलोट में उप निरीक्षक श्री मनोज पाटीदार द्वारा बालिकाओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड्स एवं फिशिंग जैसे अपराधों से सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया।

3️⃣ थाना पिपलौदा क्षेत्र में थाना प्रभारी श्री प्रकाश गडरिया एवं थाना स्टाफ द्वारा स्थानीय शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को सायबर अपराधों से संबंधित उदाहरणों के माध्यम से जागरूक किया गया।

4️⃣ थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में पटेल नर्सिंग कॉलेज, जावरा में आयोजित कार्यक्रम में उप निरीक्षक श्री प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सायबर सुरक्षा के बुनियादी उपायों के बारे में बताया गया।

5️⃣ इसी थाना क्षेत्र के साधना स्कूल, ग्राम रोजाना में उप निरीक्षक श्री कुलदीप देथलिया द्वारा विद्यार्थियों को मोबाइल, सोशल मीडिया एवं इंटरनेट उपयोग में सावधानी रखने के संबंध में जागरूक किया गया।

इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से रतलाम पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जा रही है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर व्यक्तिगत जानकारी या OTP साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की सूचना तुरंत सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर दें।

Play sound