वाघेला गौसेवा समिति ने वृद्धाश्रमों में मनाया दीपोत्सव, गौभक्तों संग झलकी मन की सादगी और खुशियों की चमक

रतलाम। दीपोत्सव पर्व पर वाघेला गौसेवा जीव दया समिति द्वारा नगर के विभिन्न वृद्धाश्रमों में निवासरत वृद्धजनों के साथ दीपावली का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर श्रृंगेरी मठ के दंडी स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में दीप प्रज्वलन, फुलझड़ी और पटाखों के साथ आनंद उत्सव का आयोजन हुआ।
समिति प्रमुख दिनेश वाघेला के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष आयोजन में गौसेवक और गौरोटी वाहन से जुड़े श्रद्धालुओं ने सेवा और दान का भाव प्रदर्शित करते हुए वृद्धजनों को मिष्ठान, स्वादिष्ट भोजन प्रसादी और उपहार भेंट किए। गौ भक्तों के मन की सादगी और चेहरे की मुस्कान ने वृद्धजनों को भावविभोर कर दिया।
इस पुण्य कार्य में नगर के समाजसेवी और संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण सभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, लायंस क्लब अभिमा, सर्व ब्राह्मण सभा महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाठक, पतंजलि योगपीठ रतलाम जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा, श्रीमती श्यामा वाघेला, श्रीमती शकुंतला सिसोदिया, विमलेश वर्मा, विकास वर्मा, गोविन्द सिंह शेखावत, महावीर सिंह शक्तावत, कैलाश सोमानी, श्याम सुंदर उपाध्याय, राजकुमार हाडा, राजकुमार पंजाबी, शारदा शर्मा, सोनल पाठक, रेखा शर्मा, विमला पंजाबी, गोपाल कृष्ण मेहता, इंदू पाठक आदि ने उपस्थित रहकर सेवा का लाभ लिया।
कार्यक्रम के समापन पर स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि – “दीपोत्सव केवल घरों में दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, दया और मानवता के दीप प्रज्वलित करने का उत्सव है।” समिति द्वारा इस अवसर पर सभी सहयोगी जनों का आभार व्यक्त किया गया।

Play sound