प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आशीर्वाद प्राप्त किया

उज्जैन (राजेश जैन दद्दू )। दीपवाली के शुभ अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ श्री मोहन जी यादव पहुंचे श्रमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम शिष्य उज्जैन नगर में चातुर्मास रत प्रसन्न मनः 108 मुनि श्री प्रणुत सागरजी के श्री चरणों में आशीर्वाद लेने हेतु । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आज दिपावली पर्व पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने मुनि श्री के पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की खुशहाली के लिए भी मुनि श्री से चर्चा कर सम्मपुर्ण मध्यप्रदेश के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर चातुर्मास कमेटी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का भावभीना स्वागत किया गया इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल एवं अभिषेक विनायका ने भी मुख्यमंत्री जी का स्वागत सम्मान किया।

Play sound