मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन

रतलाम । जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकैडमी दो बत्ती रतलाम पर किया गया। इसकी जानकारी देते हुए एकेडमी के संचालक अभिषेक शर्मा ने बताया कि, इस प्रतियोगिता में रतलाम जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि पार्षद रजनीकांत व्यास ,अतिथि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ,अतिथि पूर्व पार्षद महिप मिश्रा तथा समाजसेवी श्रीमती संगीता शर्मा ने मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए । प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में शैलेंद्र सिंह चौहान ,विशाल वर्मा, राशि शर्मा, दीर्घायु सवाल, प्रद्युमन सैवाल, दिनेश धाकड़ व शशांक वैरागी ने मुख्य भूमिका अदा की । चयनित खिलाड़ी दिनांक 26 , 27 व 28 फरवरी को राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो भारत माता मंदिर उज्जैन में संपन्न होना है में भाग लेंगे।

Play sound