
रतलाम। महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव श्रीमती कुसुम चाहर ने बुधवार को जिला कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नवीन पदस्थापना पर कलेक्टर महोदया का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुलाकात के दौरान श्रीमती चाहर ने महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अत्याचारों को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ऐसे मामलों में देश में दूसरे स्थान पर है, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। अतः इस दिशा में त्वरित और कड़ी कार्रवाई आवश्यक है।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आश्वासन दिया कि नारी शक्ति की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में भेदभाव नहीं होगा और प्रत्येक पीड़िता को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा । इस अवसर पर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती कविता महावर, रेखा सोलंकी, जूही सोलंकी और मुमताज खान उपस्थित थीं ।