गोवर्धन पूजा सम्पन्न

रतलाम । दीपावली के पवित्र त्योहार पर आज भगवान गोवर्धन की पूजा कालिका माता मंदिर परिसर में भोलेनाथ मंदिर परिसर में सम्पन्न की गई गो माता के पवित्र गोबर से भगवान गोरधन को बनाया गया और पूजा अर्चना की गई और भोग लगाया गया । भोला भजन मंडल की अध्यक्ष श्री मति आशा उपाध्याय ने बताया कि हमारी संस्कृति में हर बात को महत्व दिया गया है और भगवान गोरधन की प्रमुख लीला गोरधन पर्वत को उठाकर समाज के लोगों को बचाया है जो हमें ये सिख देता हैं कि विपत्ति के समय समाज के साथ खड़ा रहना है आज ही दिन मंदिर परिसर में गो शाला में गो माता का पूजन भी किया गया और श्रृंगार किया गया । इस अवसर पर श्री मति सोनम प्रजापत, श्री मति ज्योति उपाध्याय, श्री मति संतोष प्रजापत सहित आसपास की सेकडो महिलाओं ने पूजन में भाग लिया ।

Play sound