

जावरा (अभय सुराणा) । आज के दिन व्यक्ति अपनी पुस्तकों और लेखनी की पूजा करता है तो कोई अपने बही खाते व नगद धन व नोटों पर वासक्षेप चढ़ाकर देवताओं से प्रार्थना करते हैं कि आने वाला वर्ष लाभ और समृद्धि से भरा रहे कोई इसे ज्ञान का पर्व मानता है तो कोई धन वृद्धि का अवसर इसलिए आज के दिन को लाभ पांचम एवं ज्ञान पांचम भी कहा जाता है।हम आज के अवसर पर सभी साथी संस्था के माध्यम से सेवा का दीप जलाकर आज संकल्प लेते हैं कि वर्ष पर हम सब गौ माता की सेवा करेंगे। तथा गत वर्ष की भांति इस बार भी जावरा एवं आसपास की गौशाला में जाकर गौ माता का स्वामी वात्सल्य भी करेंगे उक्त विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा द्वारा नियमित रूप से चलाई जा रही अपनी सेवा गतिविधि सदस्यों का जन्मदिन गौ माता को आहार कराने के साथ के संकल्प को पूरा कर सदस्यों का जन्मदिन मनाया उन्हें शुभकामनाएं दी जिसमें प्रमुख शेखर नाहर संजय सुराणा अजय आंचलिया पुष्पेंद्र जैन थे। आज के कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी प्रदीप सेठिया को माला पहनाकर शाल ओढाकर बहुमान किया गया वही जीव दया समिति पर कार्यरत मैनेजर बापू साब का साफा बांधकर माला पहना कर शाल ओढ़ाकर तथा उन्हें नगद राशि देकर उनका भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर प्रदीप सेठिया तथा संजय सुराणा ने भी अपने विचार व्यक्त कर संस्था द्वारा चलाई जा रही नियमीत गतिविधियों में और विशेष कर जीव दया के क्षेत्र में जो कार्य किया जाता है उसकी प्रशंसा करी। कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष पुखराज पटवा ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्य अध्यक्ष अनिल चोपड़ा ने माना।
इस अवसर पर इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
वर्धमान मांडोत प्रकाशचंद संघवी नेमीचंद जैन शांतिलाल डांगी अनिल धारीवाल मंडी प्रकाश चंद कोठारी वीरेन्द्र विनयाकया राजेंद्र कोचर सुशील मेहता प्रकाशचंद पितलिया श्रेनिक चौहान शेखर नाहर प्रदीप सेठिया पुखराज पटवा अनिल चोपड़ा अभय सुराणा विनोद चपडोद संजय सुराणा हेमंत जैन पुष्पेंद्र जैन ऋषभ छाजेड़ बालिका अनाया एवं मयल पटवा आदि उपस्थित थे