

पिपलौदा 26 अक्टूबर । प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आज जनपद पंचायत सभागृह, पिपलौदा में उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य आचार्य रघुनंदन ने की। बैठक के दौरान सदस्य मांगीलाल राठौर नवेली का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किए।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश पोरवाल, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह राठौर, प्रवक्ता नाथूलाल भाटी, सहसचिव लालसिंह डोडिया (रांकोदा), हीरालाल पाकर, लक्ष्मीकांत पाठक, गोविंदराम परमार, ईश्वरसिंह गोयल, जितेंद्र सिंह राठौर, मानमल नांदेचा, तथा चंद्रभान त्रिवेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश पोरवाल ने अपने उद्बोधन में संगठन की हालिया गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और प्रांतव्यापी आंदोलन के लिए सभी सदस्यों से एकजुट होकर तैयार रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में नाथूलाल भाटी ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में स्वल्पाहार के साथ हुआ। बैठक ने न केवल संगठनात्मक एकता को मजबूत किया, बल्कि आने वाले आंदोलनों के लिए दिशा तय करने का भी संकल्प लिया।