राष्‍ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता शपथ का आयोजन

रतलाम, 31 अक्‍टूबर। भारत रत्‍न लौह पुरूष सरदार वल्‍लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्‍य में पूरे देश में राष्‍ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इसी क्रम में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर भी राष्‍ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्‍वनी कुमार ने 31 अक्‍टूबर, 2025 को प्रातः 11 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रतलाम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्‍ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, मुख्‍य परियोजना प्रबंधक/गति शक्ति सहित मंडल के अन्‍य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्‍ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रतलाम रेलवे स्‍टेशन सहित मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों, कार्यालयों एवं कार्यशालाओं में भी एकता शपथ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्‍मरण करते हुए सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्‍प लिया।