नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है मछलियों को आटे की गोटियां खिलाने से- अभय सुराणा

जावरा। ऐसी मान्यता है कि ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए इसके साथ ही जीवन में आई नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए मछलियों को आटे की गोटिया खिलाने से अशुभ कर्म दूर होते हैं वही व्यवसाय में लाभ तथा धन की प्राप्ति होती है। जीवन में गुरु की कैसी भी गति बुरी हो वक्र हो देव गुरु बृहस्पति जो कुंडली में है मछलियों को 108 आटे की गोलियां 5 रविवार निरंतर खिलाने से जीवन में कई तरह के परिवर्तन नजर आते हैं अगर आप मछलियों को उनको आहार देकर तृप्त करते हैं तो वह जीव जो तृप्त होता है उसकी तरंगे जहां पहुंचना वहां पहुंचती है वहां से जो वापस आएगी वह देवगुरु बृहस्पति की ही तरंग होगी ।उक्त विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने व्यक्त किये ।जावरा से लगभग 18 किलोमीटर दूर गांव जंगली लसुड़िया के तालाब में मछलियों को जीव आहार योजना के अंतर्गत 50 किलो आटे की गोटिया एवं अन्य खाद्य सामग्री खीलाई गई वहीं गांव में लगभग दो सो वर्ष पुराना प्राचीन मंदिर जिसकी प्रतिष्ठा श्रीमद् विजय राजेंद्र सूरी जी महाराजा द्वारा करवाई गई थी वहां पर सभी सदस्यों ने दादा आदिनाथ के दर्शन वंदन का लाभ लिया। इस अवसर पर लाभार्थी संजय सुराणा एवं सहयोगी रमणीक जैन कांतिलाल जैन का बहुमान किया गया । कार्यक्रम का संचालन सचिव राजकुमार हरण ने किया तथा आभार कोषाध्यक्ष शेखर नाहर ने माना।
इस अवसर पर इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
आनंदीलाल संघवी नेमीचंद जैन आनंदीलाल लोढ़ा अनिल धारीवाल अनिल श्रीमाल अभय सुराणा राजकुमार हरण शेखर नाहर संजय सुराणा रमणीक जैन ऋषभ छाजेड़ कांतिलाल काकरिया आदि सदस्य गण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।