रतलाम 10 नवंबर। उपसंचालक उद्यान ने बताया कि भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एन.एच.बी.) द्वारा ‘‘ हार्टीकल्चर क्लस्टर विकास कार्यक्रम’’(सी.डी.पी.) संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य बागवानी उत्पादों के उत्पादन, गुणवत्ता, मूल्य संवर्धन, विपणन एवं ब्राणि्ंडग को प्रोत्साहित कर कृषकों की आय में वृद्धि करना है। जिसके अंतर्गत मल्टी-कमोडिटी हाई वेल्यू क्लस्टर की पहचान एवं विकास किये जाने का प्रावधान किया गया है। योजनान्तर्गत रतलाम जिले की मुख्य उद्यानिकी फसले जैसे-लहसून, प्याज, अमरूद, संतरा, मटर इत्यादि का चयन किया गया है।
उक्त योजनान्तर्गत क्लस्टर निर्माण की क्रियान्वयन एजेन्सी के रूप में कार्य करने हेतु पात्र कृषक उत्पादक संगठन/समि (एफपीओ/एफपीसी) के साथ सहकारी समितियॉ, पार्टनरशिप फर्म, संगठन आदि संस्थाएं पात्र होगी। क्लस्टर अंतर्गत चयनित फसल का कुल मूल्य 100 करोड रू. तक होना चाहिये एवं आवेदक द्वारा परियोजना लागत का 20 प्रतिशत शेयर वहन करने का प्रावधान हैं। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय उप संचालक उद्यान, कमरा नंबर 201, कलेक्टोरेट कार्यालय भवन जिला रतलाम पर संपर्क कर सकते हैं।