न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत सर्किल जेल, रतलाम में विधिक जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

जेल में निरूद्ध प्रत्येक बंदी को निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार- श्री नीरज पवैया

रतलाम 10 नवंबर। म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में न्यायाधीश/सचिव श्री नीरज पवैया एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी की उपस्थिति में 10 नवंबर को सर्किल जेल रतलाम में विधिक जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा आयोजित विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में 9 नवंबर से 14 नवंबर तक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह की श्रृंखला के द्वितीय दिवस 10 नवंबर में विधिक जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निरूद्ध बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।
सचिव श्री नीरज पवैया द्वारा निरूद्ध बंदियों को दी गयी विधिक सहायता के बारे में जानकारी ली गयी। विधिक सहायता से निरूद्ध बंदियों के प्रकरण में नियुक्त पैनल अधिवक्तागण प्रकरण के बारे में जानकारी ली जाकर, निरूद्ध बंदियों को अवगत कराया गया। निरूद्ध बंदियों से प्रकरण की प्रकृति व स्टेटस के बारे में जानकारी ली। शिविर में निरूद्ध बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया और ऐसे बंदी जिनके पास उनके प्रकरण में पैरवी हेतु अधिवक्ता करने में सक्षम नहीं है, जो निःशुल्क विधिक सहायता द्वारा पैरवी करने एवं अपील हेतु अधिवक्ता फार्म तैयार करवाये गये। शिविर में निरूद्ध बंदियों से उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ संबंधी समस्या के बारे में जानकारी ली जिनको मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी डॉ. अचला दीक्षित, जिला चिकित्सालय रतलाम द्वारा प्रदान की गई और नशामुक्ति तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी अल्कोहल अनानिम्स समूह के सदस्य श्री नवीन पाल द्वारा जानकारी प्रदान की गई जिससे संबंधित पंपलेट्स और बुक्स भी प्रदान की गई। निरूद्ध बंदियों को प्रकरण में वी.सी. एवं भौतिक रूप से उपस्थिति व प्रकरण में पेशी तारीख के बारे में जानकारी ली गयी। शिविर में बंदियों से मिलने वाले खाने के बारे में जानकारी ली गयी। शिविर में प्रत्येक बैरिक का निरीक्षण कर साफ-सफाई देखी गयी।
जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी द्वारा बंदियों को मिलने वाली सुविधाओ जाना एवं उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान भी बताए गए। शिविर के दौरान जेल अधीक्षक सर्किल जेल रतलाम श्री लक्ष्मण सिंह भदौरिया, सहायक जेल अधीक्षक श्री विनोद विश्नोई, जेल में पदस्थ डॉ. श्री मोहित राठौर, मेडीकल ऑफीसर, जेल स्टॉफ सहित कार्यालय जिला प्राधिकरण रतलाम का स्टॉफ उपस्थित रहा। शिविर का संचालन उप जेल अधीक्षक श्री बृजेश मकवाने एवं आभार अधीक्षक श्री भदौरिया द्वारा प्रर्दशन किया।