
रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम के संचालक मंडल की आवश्यक बैठक दिनांक 10 नवंबर 2025 सोमवार को पुराने रेडक्रॉस भवन में चेयरमैन प्रितेश गादिया की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक मे जिले के अलग-अलग 51 स्थान पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण फर्स्ट एड व सीपीआर परीक्षण रक्तदान नेत्रदान देहदान जागरूकता का विशेष आयोजन विशेष डॉक्टर की टीम के साथ किया जाएगा साथ ही बैठक में एंबुलेंस का पुनर संचालन मेडिकल हेल्पलाइन की शुरुआत आदर्श वृद्धाश्रम,जिले मे खंड स्तर पर जनओषधि केंद्र स्थापित करना, कार्यालय के नव निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण निम्न विषय पर चर्चा की गई की गई इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य शरद जोशी वाइस चेयरमैन सुशील मुनत कोषाध्यक्ष संजय लूनिया वरिष्ठ सदस्य हेमंत मूनत राजेश रांका सुनील पारीख अशोक जैन लाला उपस्थित होकर अपने विचार रखे बैठक मे समिति द्वारा समस्त स्टॉफ से भी चर्चा कर कार्य प्रणाली को सुचारु करने के लिए आदेशित किया।