समाज सेवा व स्त्रियों को आत्मनिर्भर बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए सविता तिवारी हुई सम्मानित

रतलाम। समाज सेवा स्त्री शिक्षा व स्त्रियों को आत्मनिर्भर बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर की कस्तूरबा नगर निवासी सविता तिवारी का नई दिल्ली में सम्मान हुआ , देवी अहिल्या चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा वामा रत्न सम्मान समारोह कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर देवी अहिल्या चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष राधा पंचारिया , जयपुर सांसद मंजू शर्मा व दिल्ली साँसद बांसुरी स्वराज द्वारा समाज एवं मानवता के हित में किए गए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य के लिए देशभर से चुनी गई 21 महिलाओं का सम्मान किया गया था। इस दौरान श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज रतलाम की नगर महिला अध्यक्ष सविता तिवारी को वूमेन एंपावरमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं नगर सभा अध्यक्ष राजेश तिवारी का भी स्वागत राधा पंचारिया द्वारा किया गया। तिवारी की इस उपलब्धि पर नगर की महिलाओं ने हर्ष जताया है।