महाविद्यालय मे बेटी बचाओं-बेटी पढाओं के अन्तर्गत नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया

रतलाम। डाॅ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम मे विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश श्रीमान नीरज पवैया की उपस्थिति मे महाविद्यालय के पैरालीगल वालेंटियर्स व महाविद्यालय के विध्यार्थियो के द्वारा न्यायोत्सवः विधिक सेवा के सप्ताह मे आज दिनांक 11/11/2025 को महाविद्यालय मे बेटी बचाओं-बेटी पढाओं के अन्तर्गत नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। जिसमे महाविद्यालय के विध्यार्थी कु. शानु सोनी, मयुरी भंसाली, प्रांजल पांचाल, खुशबु खान, अभिषेक कुमावत, सांवरिया रजक, अभिषेक सीनम, हरीओम सोनी, दुर्गेश पालीवाल, विजय राठौर व वासुदेव धाकड ने नुक्कड नाटक मे सहभागीता की। उक्त कार्यक्रम का संचालन लेक्चरर सुश्री साक्षी त्रिवेदी, द्वारा किया गया। अतिथि का स्वागत एवं आभार सहायक प्राध्यापक डाॅ. जितेन्द्र शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री विजय मुवेल, श्री हरेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्रीमती मिनाक्षी बार्लो एवं समस्त स्टाफ सम्मिलित रहे।