’न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत नगर व ग्रामीण क्षेत्र में कानूनी जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

खाचरौद। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति खाचरौद द्वारा ’न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत नगर व ग्रामीण क्षेत्र में कानूनी जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी अनुक्रम में नगर के ITI महाविद्यालय के युवा विद्यार्थियों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें पैरालीगल वालेंटियर सहित महाविद्यालय के शिक्षक, स्टाफ एवं युवा विद्यार्थी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हर्षित चौरड़िया एडवोकेट ने अपने संबोधन में मोबाइल इंटरनेट के माध्यमों से हो रहे आधुनिक युग के अपराधों के प्रति सतर्क रहने एवं अपराधियों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए युवाओं से आवाहन किया। पैरालीगल वालेंटियर विष्णु सोलंकी ने युवतियों को अपने साथ हो रहे किसी भी अपराध की शिकायत उचित फोरम पर करने के लिए जागरूक किया। समाजसेवी बलवंतसिंह गुर्जर ने संविधान द्वारा घोषित नागरिक अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की समझाइश दी। संस्था के प्राचार्य अभिषेक बजाज ने ई–कामर्स वेबसाइट्स के माध्यम से हो रही धोखाधड़ी से बचने की समझाइश दी। अंत में अभिषेक अवस्थी ने अथितियों एवं श्रताओं का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पैरालीगल वालेंटियर विष्णु सोलंकी, बलवंतसिंह गुर्जर, अभिषेक अवस्थी, गिरिराज राठौर, चयन जैन, घनश्याम शर्मा के प्रयास उल्लेखनीय रहे।

Play sound