सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा का आयोजन 12 नवंबर को जावरा में

रतलाम 11 नवम्बर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 12 नवम्बर को पदयात्रा का आयोजन जावरा विकासखण्ड में सांसद श्री सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में किया जाएगा। पदयात्रा प्रातः 8.30 बजे से ग्राम मामटखेडा से प्रारंभ होगी। यात्रा में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की सहभागिता रहेगी। यात्रा का शुभारम्भ
प्रातः 8.30 बजे ग्राम पंचायत भवन मामटखेडा में किसान सम्मेलन के साथ किया जाएगा। किसान सम्मेलन के पश्चात प्रातः 11.30 बजे यात्रा ग्राम भीमाखेडी पहुंचेगी। यात्रा दोपहर 12.30 बजे सीताराम बाग, जावरा में पहुचेगी,जहाँ युवा सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति सहित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों की उपस्थिति में होगा। तत्पश्चात् यात्रा बंगला रोड, गुन्ना चौक, भडभुंजा चौक, बजाज खाना, घंटाघर, आजाद चौक, सुतारी पुरा, मंडी रोड, खाचरोद नाका से होते हुए यात्रा समापन स्थल बीएलएम पेलेस पहुचेगी। समापन स्थल पर महिला सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे।

Play sound