
रतलाम। डॉ. कैलास नाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम की छात्रा का हुआ चयन, संभाग स्तरीय वॉलीबॉल (महिला)प्रतियोगिता में चयन हुआ। प्रतियोगिता में प्रांजल पांचाल (बी.ए. एल-एल.बी तृतीय सेमेस्टर) का चयन संभाग स्तरीय वॉलीबॉल(महिला) प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जो शाजापुर में दिनांक 19-11-2025 को आयोजित होगी। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुराधा तिवारी प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा (सहा. प्राध्यापक) महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थीगण द्वारा चयनित खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।