शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंदडी में एसआईआर के संबंध में कार्यशाला आयोजित

रतलाम । निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंदडी में कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला में नायब तहसीलदार प्रतिभा भाबर, नायब तहसीलदार राजेश पाटीदार रतलाम ग्रामीण, सुपरवाइजर योगेश सरवाड़ के द्वारा विद्यार्थियों के साथ संवाद कर निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई ।