
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ हर्ष मेहता इंदौर एवं सनातन महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महामंडलेश्वर श्री विजेंद्र नाथ योगी जी की सहमति से युवा जैन रत्न,हिंदू हीतचिंतक , हिंदू शेर समाजसेवी निलेशकुमार सुराणा को अंतर्राष्ट्रीय सनातन महासंघ का राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया है।
इस अवसर पर सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी हर्ष मेहता ने कहा की कुशल संगठनकर्ता,कार्य करने की रचनात्मक शैली और आपकी निर्भीकता आपकी छवि और आपके कार्य करने की क्षमता को बहुत शानदार बना देती है। आप कई महत्वपूर्ण संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बहुत ही सराहनीय तरीके से निभा रहे है। अंतरराष्ट्रीय सनातन महासंघ को आप जैसे निर्भीक और अदभूत कार्यशैली जैसे ही पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चाहिए जो अपनी भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं राष्ट्रवाद को हमेशा आगे रखें । महासंघ को पूरा विश्वास है आप संगठन के माध्यम से सर्व हिंदू समाज में एक नई क्रांति, जागृति एवं चेतना की अदभुत ऊर्जा का वातावरण निर्मित करके संगठन की रूपरेखा एवं गतिविधियों को आगे बढ़ावेंगे । आपके कार्यकाल में निश्चित रूप से संगठन नई ऊंचाई को प्राप्त करेगा आपको नए दायित्व की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ।
सनातन महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महामंडलेश्वर श्री विजेंद्र योगी जी ने सुराणा को आशीर्वाद एवं बधाई देते हुए कहा कि आप जिस तरह से संगठन को मजबूती प्रदान करते हो और आपका निस्वार्थ भाव मां भारती एवं सर्व हिंदू समाज की सेवा में जिस तरह लगा हुआ है वह प्रशंसनीय योग्य है हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास हे कि आप अंतरराष्ट्रीय सनातन महासंघ को मात्र भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में इसकी एक विशाल पहचान बना देंगे। आपके कार्यकुशलता के बारे में एवं संगठन को रचनात्मक मजबूती प्रदान किस तरह करते है उसके बारे में हर्ष भाई से बहुत सुना है साथ ही अन्य माध्यमो से भी समय–समय पर आपके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं सेवाओं की जानकारी मिलती रहती है सुनकर देखकर अच्छा लगता है। आप निरंतर आगे बढ़ते रहे एवं सनातन महासंघ की सभी गतिविधियों को आगे बढ़ाते चले यही शुभकामना और आशीर्वाद।
अपनी नियुक्ति पर समाजसेवी सुराणा ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह हमेशा महासंघ के माध्यम से मां भारती एवं सर्व हिंदू समाज की सेवा करते रहेंगे और जो विश्वास आपने मेरे ऊपर दिखाया है उस विश्वास पर शत प्रतिशत रूप से खरा उतरेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक हर्ष मेहता एवं आप सभी का एक बार पुनः आभार प्रकट करता हु कि आपने मुझे इतने महत्वपूर्ण पद के लिए चुना।
अंतरराष्ट्रीय सनातन महासंघ का राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत हुए पर जावरा नगर एवं अन्य शहर के समाजसेवियों ने ,परिवारजनों ने , इष्टमित्रो ने समाजसेवी सुराणा को बधाई , शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिए।