



रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर* द्वारा बच्चों की कला गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय जैन स्कूल काटजू नगर और जैन स्कूल चौमुखी पुल के विद्यार्थियों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसका विषय था ऑपरेशन सिंदूर या प्राकृतिक संपदा ।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और बहुत ही मनमोहक चित्र बनाये । प्रतियोगिता समाप्ति पर काटजू नगर जैन स्कूल में सभी चित्रों की प्रदर्शनी रखी गई । समाजसेवी श्री ओमप्रकाश मिश्रा जी और श्रीमति शीला व्यासजी ने सभी चित्रों को अपनी पारखी नजरों से अवलोकन किया और अपने निर्णय दिये ।
इस प्रतियोगिता में पंकज सोलंकी प्रथम स्थान, योगिता परोचे द्वितीय स्थान,रोशेल और जयश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । आठ विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया ।
एक विशेष समारोह में मुख्य अतिथि म प्र रीजन के उपाध्यक्ष श्री ललित जी कांठेड़ एवं ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष श्री ललित चोरड़िया और विशेष अतिथि श्रीमति ज्योति जैन- ग्रुप अध्यक्ष श्री सन्दीप रचना चौरड़िया ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया । इस अवसर पर ग्रुप उपाध्यक्ष श्री निलेश मधु गोधा,ग्रुप कोषाध्यक्ष श्री जितेशजी गेलड़ा, श्री योगेशजी लसोड, श्री मुकेश कटारिया, श्रीमती बबीता पावेचा जैन स्कूल के प्राचार्य श्री ललित जी सुराणा और स्कूल स्टॉफ और सभी बच्चे उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन ग्रुप सचिव श्री यशवन्त पावेचा ने किया ।