प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी को बधाई देने के साथ रखी रतलाम की बात

रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मध्य प्रदेश के राज भवन भोपाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला रतलाम के चेयरमैन प्रितेश गादिया ने प्रदेश के नवनियुक्त चेयरमैन श्याम सिंघ कुमरे वाइस चेयरमैन मनीष रावल सचिव रामेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष दीपेश मेहता को पद ग्रहण की बधाई देते हुए रतलाम की नवीन कार्य योजनाओं की बात रखी एवं पुराने किये गए कार्यों से अवगत कराया साथ ही रेडक्रॉस के नवीन भवन एवं नई एम्बुलेंस की मांग भी नवीन पदाधिकारी के समक्ष रखी इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल ने शपथ ग्रहण करवाई व आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी भी मंचासीन थे साथ ही प्रदेश रेडक्रॉस के अन्य जिलों से पधारे पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।रतलाम रेडक्रॉस के सचिव मानस पुरोहित दिनेश बरमेचा आदी सदस्य भी उपस्थित थे।