जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन

रतलाम । म.प्र. शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार 1 दिसम्बर को प्रातः 09.00 बजे गीता जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन तथा नगरपालिक निगम रतलाम द्वारा जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. सागोद रोड रतलाम में किया जा रहा है । कार्यक्रम के आयोजन हेतु कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा आयोजित बैठक में संबंधित जिला अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है । बैठक में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन,पी ओ डूडा श्री अरुण पाठक, आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना, ए सी ट्रायबल रंजना सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर श्री कृष्ण परम्परा के गीता प्रेमियों द्वारा श्रीमद भगवद्गीता के 15 वें अध्याय का 1100 पाठीयो द्वारा सस्वर पाठ किया जाएगा और श्रीकृष्ण चित्र प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की जाएगी । कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि, आम नागरिको को भी उक्त आयोजन में सम्मिलित होने के लिए उनके द्वारा अपनी प्रविष्टि गुगल लिंक https://docs.google.com/spreadsheets/d/1oqRnkGkBs27uK1vFAedinG3vQQeV12fyRaakY-XZBaA/edit?usp=drivesdk पर दर्ज कर पंजीयन करा सकते है।