जावरा(अभय सुराणा) । वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन रतलाम मंडल द्वारा जैक्सन कोऑपरेटिव सोसाइटी के संचालक मंडल चुनाव हेतु उम्मीदवार अशोक तिवारी एवं वाजिद खान को अधिकृत रूप से प्रत्याशी घोषित किया है ।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 5 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे यूनियन कार्यालय से नामांकन फार्म हेतु मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी के नेतृत्व में रैली प्रारंभ हुई जिसमें यूनियन के शाखा अध्यक्ष शाखा सचिव मंडल युवा सचिव मंडल महिला सचिव मंडल युवा महिला सचिव शाखा के पदाधिकारी एवं 250 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता इस रैली में भाग लिया यह रैली यूनियन कार्यालय से दो बत्ती चौराहा होते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंची नामांकन फॉर्म मंडल कार्मिक अधिकारी सोमनाथ गायकवाड के कक्ष में जाकर दोनों प्रत्याशियों ने अपना नामांकन फार्म दिया । सहयोगी के रूप में अर्पित जैन उज्जैन से एवं धर्मेंद्र सिंह ने दाहोद से एवं जोनल महिला प्रत्याशी के रूप में श्रीमती नमिता कुमायूं ने अपना नामांकन दाखिल किया।