तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत शासकीय आईटीआई कॉलेज को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया

रतलाम 10 दिसंबर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 अंतर्गत तंबाकू उत्पादों के खतरों के प्रति जानकारी दी जाकर विभिन्न शासकीय स्कूल , कॉलेजों को तंबाकू मुक्त बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने की शपथ ली गई एवं मानव श्रृंखला बनाकर तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य यू पी अहीरवाल सहित फैकल्टी सदस्यों मृनाल व्यास, रवि बघेल, अभिषेक दुबे, शिवांगी साहू, अनुराधा मर्मत उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन और मार्गदर्शन नोडल ऑफिसर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ शिरीन खान, पी ओरल कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ दिनाकरन तथा अशोक अग्रवाल (मध्य प्रदेश कैंसर सोसायटी के आजीवन सदस्य) द्वारा किया गया।
सभी उपस्थित स्टाफ और विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं तंबाकू से दूर रहेंगे और समाज को भी तंबाकू मुक्त बनाने में सहयोग करेंगे। मध्य प्रदेश कैंसर सोसायटी के आजीवन सदस्य श्री अशोक अग्रवाल ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम में दिनांक 12 दिसंबर को निशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर का आयोजन डॉ गोपाल यादव नोडल अधिकारी कैंसर एवं सर्जिकल स्पेशलिस्ट की उपस्थिति में किया जाएगा।