रायपुर जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन का नाम श्री विद्यासागर एक्सप्रेस रखा जाए

जबलपुर (राजेश जैन दद्दू) । नव संचालित ट्रेन जबलपुर – रायपुर इंटरसिटी ट्रेन का नाम श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य विद्यासागर एक्सप्रेस या मूकमाटी एक्सप्रेस नाम से संचालित हो । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि राज्यसभा सांसद माया जी (बीजेपी) जी ने राज्यसभा पटल पर अपनी बात रखते हुए पुरजोर मांग रेलमंत्री को संबोधित करते हुए रखा प्रस्ताव। भारत वर्षीय जैन समाज हर्षित जबलपुर रायपुर समाज जन द्वारा उठाई गई इस मांग को सभी ओर से समर्थन मिला है और अब इसे राज्यसभा सांसद द्वारा राज्यसभा में भी रखा गया है। दद्दू ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत वर्षीय जैन समाज भारतीय रेल मंत्रालय से उम्मीद की जाती है कि यह मांग रेलवे मंत्रालय द्वारा शीघ्र स्वीकृत होगी।

Play sound