पूज्य मुनिराज श्री कीर्ति रत्न विजय जी म. सा. की आठवीं पुण्यतिथि पर आराधना भवन श्री संघ में गुणानुवाद सभा संपन्न

रतलाम। दि. 13 दिसंबर 2025 रतलाम साहित्य रत्न सुप्रसिद्ध प्रवचनकार आचार्य श्रीमद विजय रत्नसेन सुरीश्वर जी महाराज साहब के शिष्य रत्न सरल स्वभावी रतलाम में आराधना भवन श्री संघ में वर्ष 2017 के चातुर्मास के निश्रा दाता श्री संघ में नमस्कार महामंत्र के रजत पट के प्रेरणादाता परम पूज्य मुनिराज श्री कीर्ति रत्न विजय जी महाराज साहब की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आराधना भवन श्री संघ में गुणानुवाद सभा संपन्न हुई।
उपरोक्त जानकारी देते हुए आराधना भवन सेवा समिति संरक्षक मुकेश गांधी ने बताया कि प्रातः से ही सैकड़ों की संख्या में श्रावक श्राविकाएं महिला उपाश्रय पहुंचे। प्रारंभ में सामूहिक गुरु वंदन किया गया एवं उसके बाद नवकार मंत्र एवं प्रभु शंखेश्वर पार्श्वनाथ के सामूहिक जाप किए गए। गुणानुवाद सभा को संघ प्रमुख हिम्मत गेलड़ा, दीपक कटारिया, मुकेश गांधी, जयंतीलाल कटारिया ने गुणानुवाद करते हुए पूज्य गुरुदेव के किए गए उपकारों का स्मरण किया। इस अवसर पर कमल मूणत द्वारा सुंदर स्तवन की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रतलाम नगर के सभी मंदिरों में चांदी के बरक की अंग रचना एवं सात मंदिरों में परमात्मा की भव्य अंग रचना की गई। टाटानगर अजीतनाथ जैन मंदिर पर राजेंद्र कुमार कन्हैयालाल मूणत, शांति नाथ जैन मंदिर पर कमल कुमार सुजानमल मूणत, सुमतीनाथ जैन मंदिर पर शांतिलाल नाहर जड़वासा वाला, महावीर स्वामी मंदिर सेठ जी के बाजार पर सुगन बाई सागरमल घी वाला, पलसोड़ा तीर्थ पर मुकेश कुमार बाबूलाल गांधी, मोती पूज्य मंदिर पर राकेश कुमार अमृतलाल मेर परिवार एवं अजीतनाथ जैन मंदिर सायर चबूतरा पर प्रदीप कुमार छोटेलाल कटारिया परिवार ने भव्य अंग रचना का लाभ लिया। अंग रचना में विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए राजेश गेलड़ा , हितेश गेलड़ा एवं बाबूलाल विनोद पलसोड़ा वाले की अनुमोदना की गई।
इस अवसर पर संघ प्रमुख हिम्मत गेलड़ा , संघ कार्यकारिणी सदस्य दीपक कटारिया, अरुण धामनोद वाला, संजय भंडारी, राजीव गांधी, आराधना सेवा समिति संरक्षक मुकेश गांधी, अध्यक्ष नरेंद्र घी वाला, सचिव संजय पारख, पूर्व अध्यक्ष जयंतीलाल कटारिया, प्रदीप पीपाड़ वाला, शिवलाल बंबोरी, कमल मूणत , रखत चानोदिया, शैलेंद्र कोठारी, महेंद्र सीतामउ वाला, राजेश मेर, विनीत गांधी, ललित तलेरा, विपिन पोरवाल, भावेश चंद्रावत, हिम्मत काकरिया आदि बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने गुणानुवाद सभा में धर्म लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन जयंतीलाल कटारिया एवं आभार नरेंद्र घी वालों ने किया। कार्यक्रम में प्रभावना का लाभ राजलबेन भंवरलाल कटारिया परिवार ने लिया । दोपहर को हनुमान रुंडी स्थित कटारिया परिवार के घर देरासर में मंदिर की वर्षगांठ निमित्त स्नात्र पूजन पढ़ाई गई एवं शाम को श्राविकाओं द्वारा संध्या भक्ति की गई।