इप्का फाउण्डेशन मुम्बई द्वारा 2000 निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

रतलाम 13 दिसंबर । इप्का लैबोरेट्रीज द्वारा सामाजिक दायित्व के अंतर्गत इप्का फाउंडेशन एवं जिला अंधत्व निवारण समिति रतलाम के सहयोग से रतलाम जिले के ग्रामीण इलाके में लगातार नेत्र शिविर आयोजित कर मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशंस किया जा रहे हैं पिछले तीन वर्षों से अब तक लगभग 2000 मोतियाबिंद ऑपरेशंस निशुल्क सफलतापूर्वक किया जा चुके हैं और इसी क्रम में इस वर्ष भी 5 नवंबर 2025 से नेत्र शिविर आयोजित कर मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशंस किया जा रहे हैं
इसके अंतर्गत 11 दिसम्बर को ताल में आयोजित शिविर के 24 मरीजो को जांच कर ऑपरेशन के लिए रतलाम जिला चिकित्सालय में लाकर ऑपरेशन किये गये। मरीजो के साथ इप्का वाइस प्रेसिडेन्ट श्री दिनेश सियाल ने मुलाकात कर संवाद किया आपके साथ इप्का के मेडिकल ऑफिसर श्री मनीष गुप्ता जिला चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एस एस गुप्ता एवं श्री विक्रम कोठारी भी उपस्थित थे। श्री दिनेश सियाल का स्वागत डॉ. एस एस गुप्ता ने किया एवं इप्का फाउण्डेशन के द्वारा किये गये सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इप्का फाउंडेशन द्वारा आयोजित जांच शिविर के प्रति ग्रामीण अंचल वासियों में गहरा विश्वास है। बड़ी संख्या में ग्रामवासी इन शिविरों का लाभ उठा रहे हैं। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के डॉ. सोनिया रावत, श्री एम एल शर्मा श्री आनंदीलाल पाटीदार एवं नर्सिंग स्टॉफ उपस्थित था।