
रतलाम। नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले लीग मैच में रतलाम मैत्री की टीम ने मुंबई को बुरी तरह से पराजित किया।
समाजसेवी एवं कप्तान अमित कोठारी ने बताया कि jsg फेडरेशन का नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट पुणे में खेला जा रहा है जिसमें मध्यप्रदेश को रिप्रेजेंट कर रही मुंबई की दमदार टीम से हुआ।टॉस जीतकर कप्तान अमित कोठारी ने पहले बल्लेबाज ली जिसमें अमित कोठारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 छक्के और 3 चौकों के बदौलत 37 रनों और उनकी शानदार कप्तानी पारी के बदौलत रतलाम की टीम ने निर्धारित 7ओवर में शानदार 99 रन बनाए। 100 रन का पीछे करते उतरी मुंबई की टीम को राहुल नवलखा ने पहले ही ओवर में 3 विकेट दिला कर मुंबई को चटका दिया। मुंबई की पूरी टीम मात्र 27 रनों पर ऑल आउट हो गई। कप्तान अमित कोठारी ने शानदार विकेट कीपिंग करते हुए 3 स्टंपिंग की। राहुल नवलखा को शानदार गेंदबाजी करने के बदौलत उन्हें मान ऑफ द मैच मिला।