

रतलाम। पोष दसवीं के पावन पर्व पर श्री पार्श्वनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव वर्धमान तपोनिधि पूज्य आचार्य श्री नयचन्द्रसागर सुरीश्वरजी म सा,शतावधानी गणीवर्य डॉ अजितचन्द्र सागरजी म सा,प पू साध्वीजी म सा आदि ठाणा की निश्रा मे मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं व श्रीसंघ सदस्यों द्वारा गुजराती उपाश्रय मे श्री शामला पार्श्वनाथ भगवान का मंत्रोच्चार व विशिष्ट औषधियों के जल से जन्माभिषेक किया गया। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव कि निश्रा मे अट्ठम तप ( तेले ) की आराधना भी कराई जा रही है । जन्माभिषेक , प्रभावना व आकर्षक आंगी के लाभार्थी मातुश्री सुगनबाई रखबचंदजी पोरवाड़ परिवार तथा अट्ठम तप के धारणा – पारणा के लाभार्थी पूनमचंदजी ज्ञानचंदजी सुराना परिवार थे। श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला व पेढ़ी अध्यक्ष राजेन्द्र खाबीया ने बताया कि महोत्सव का आयोजन श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई जैन श्री संघ व श्री ऋषभदेवजी केसरीमलजी जैन पेढ़ी द्वारा किया गया ।