पहली बार इंदौर की पुण्य धरा पर नए वर्ष का स्वागत आध्यात्मिकता के साथ

समूह सामायिक के साथ आध्यात्मिक आराधना होगी

इंदौर। इंदौर की पुण्य धरा पर पहली बार नए वर्ष का स्वागत 1 जनवरी 2026 को आध्यात्मिकता के साथ होने जा रहा है जिसमें सामूहिक सामायिक का विशाल आयोजन अ.भा.जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन (रजि.) के तत्वाधान में महावीर बाग,एयरपोर्ट रोड इंदौर पर होगा।
उक्त जानकारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर शोभा जैन राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र नाहर,किरण सिरोलिया,अरिहंत जैन ने दी। फेडरेशन द्वारा सामाजिक समरसता,मानव सेवा,चिकित्सा सेवा,व्यापार संवर्धन,सामूहिक विवाह, तीर्थ दर्शन यात्रा के साथ राष्ट्रीय पर्व पर समारोह,देश भक्ति,योग, शाकाहार रैली,खेलकूदऔर पर्यावरण सुधार हेतु जन जागरण,पानी बचाओ जैसे संदेश की गतिविधियां और आपसी मेलजोल के अनेक कार्य संपादित किए जाते है वहीं परस्पर मैत्री को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर रहते है।
फेडरेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पियूष जैन,श्री राजेन्द्र जैन,श्री प्रकाश भटेवरा,श्री संजय नाहर ओर श्री नरेन्द्र संचेती ने संयुक्त अपील की है कि फेडरेशन का यह आयोजन मानव मात्र के लिए किया जा रहा है इसमें मात्र जैन समाज ही नहीं वरन आध्यात्मिकता के साथ नव वर्ष का अभिनंदन करने वाले सभी व्यक्ति सम्मिलित हो सकते है।
कार्याध्यक्ष सी ए नरेंद्र भंडारी,श्रीमती कांता बांठिया और राष्ट्रीय चेयरमैन श्री प्रभात चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार किसी राष्ट्रीय स्तर की संस्था द्वारा यह आध्यात्मिक कार्य नव वर्ष की वेला में होने जा रहा है।
फेडरेशन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री दिलीप सी जैन,श्री जय सिंह जैन, डॉ नरेन्द्र धाकड़, श्री दिलीप सिसोदिया और श्री राजेंद्र सुराणा, राष्ट्रीय मार्गदर्शक हेमंत कोठारी रतलाम ने बताया कि समय की प्रतिबद्धता पर यह आयोजन 1 जनवरी 2026 को प्रातः 7.15 प्रारंभ होगा और 8.15 बजे इसका समापन होगा जिसमें नवकार मंत्र की सामूहिक स्तुति। मेरी भावना का सामूहिक पाठ के साथ एकाग्र चित से आत्म स्वरूप का ध्यान जिसमें अरिहंत परमात्मा के स्वरूप का दर्शन तथा संसार में रहते हुए बीते वर्ष के लिए क्षमायाचना को सम्मिलित करते हुए जीवन दर्शन का यथार्थ चित्रण होगा अंत में नए वर्ष के स्वागत में अध्यात्म अहो भाव का वर्णन और मंगल पाठ एवं राष्ट्रगान होगा।
इस आध्यात्मिक आराधना के आयोजन को व्यवस्थित करने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर जैन के निर्देशन में अभय। बाफना,गौतम मूणतजालना,रितेश कटकानी,अखिल चौधरी,विनोद जैन महिदपुर,विशोक छाजेड करही,विवेक जैन भवानीमंडी,प्रकाश नाहर आष्टा,अनिल जैन, अनिल सामोता,सुनील तांतेड़, अभिषेक सुराना,गौरव दुगड़ चापड़ा,प्रतीक डोसी मंदसौर,अजय सुराना,तरुण कीमती,सी ए राजेश सहलोत, कमलेश कोठारी, भरत शाह ,राजेश जैन पप्पू मोनिका जैन, अंकित विरानी,सहित पूरी फेडरेशन की टीम लगी हुई है।
फेडरेशन द्वारा पूरे देश के 160 ग्रुपों के माध्यम से समग्र जैन समाज के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इंदौर नगर में एकमात्र यह आयोजन होगा जिसमें जैन समाज भारी संख्या में उपस्थित होगा।