जावरा (अभय सुराणा)। ईश्वर की साधना आराधना से ही मनुष्य जन्म का पुण्य योग बनता है यदि हम इसे स्थाई बनाना चाहते हैं तो आइये नूतन वर्ष 1 जनवरी 2026 गुरुवार को श्री सकल जैन समाज के भाई बहन सामुहिक रूप से एक सामायिक कर अपने जीवन को सार्थक करे । गुरु भगवन्तो ने कहा है कि एक सामायिक करने से असंख्य कर्म बन्धनों का क्षय होता है। मेरी भावना के सामूहिक पाठ व बीते वर्ष की गलतियों के क्षमा भाव व आध्यात्म भाव से नये वर्ष का स्वागत करें।
उक्त जानकारी देते हुए जैन सौश्यल ग्रुप सिनीयर सीटिजन के वरिष्ठ मार्गदर्शक सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि ग्रुप द्वारा नूतन वर्ष 1 जनवरी 2026 गुरुवार को प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक श्री मनमोहन पार्श्वनाथ मंदिर के पास ही बने नवनिर्मित हाॅल में श्री सकल जैन समाज के भाई बहनों की सामुहिक एक सामायिक का आयोजन किया गया है। जिसमें सामायिक उपकरण आपकों साथ में लाना है। एक घंटे की सामायिक एवं नवकार मंत्र के जाप के बाद संत सतियो की महा मंगलकारी महा मांगलिक होगी। इस अवसर पर प्रभावना का लाभ जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन ने लिया है। ग्रुप के अध्यक्ष नवनित सिंह श्रीमाल, सचिव अशोक कुमार औरा, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल श्री श्रीमाल व कार्यक्रम संयोजक व ग्रुप के उपाध्यक्ष महावीर डांगी ने श्री सकल जैन समाज के सभी भाई बहनों से अपील की अधिक से अधिक की संख्या में नये वर्ष की शुरुआत एक सामायिक के साथ कर अपने जीवन को सार्थक बनाए।