उद्यमिता सह कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

रतलाम । सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्रालय भारत सरकार के प्रयोजन में उद्यमिता विकास केंद्र (सेडमैप) रतलाम द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रतलाम के मार्गदर्शन में डिजिटल मार्केटिंग विथ आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस विषय पर छः सप्ताह अवधि का उद्यमिता सह कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ दिनांक 29.12.2025 को रतलाम में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अतुल बाजपेई, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रतलाम उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रतलाम जिले के 32 युवक , युवतियों ने भाग लिया है । जिन्हें डिजीटल मार्केटिंग, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न टूल्स के उपयोग एवं उद्यमिता विकास पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया दिया जावेगा। मुख्यअतिथि द्वारा सर्वप्रथम स्वरोजगारोनमुखी योजनाओं के बारे बताते हुवे प्रशिक्षण की सराहना की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन विजय चौरे, जिला समन्वयक सेडमैप द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उद्बोधन वैभव कुमार जैन, अध्यक्ष नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर एसोसिएशन द्वारा इस तरह के प्रशिक्षण से अधिक से अधिक युवाओं को लाभ प्राप्त करने की बात बताते हुए स्थानीय स्तर पर ही डिजिटल मार्केटिंग में रोजगार के अवसरों को प्राप्त करने की बात कही गई। वरुण पोरवाल, प्रदेश सचिव मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित होकर उद्योगों में रोजगार करने पर प्रेरित किया गया तथा संदीप व्यास, अध्यक्ष संभागीय उद्योग संघ ने प्रशिक्षणार्थियों को शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ संबंधित विषय में संपूर्ण व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कर जीवन में उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। श्री ललित जी द्वारा प्रशिक्षण की उपयोगिता पर चर्चा की गई । अंत में आभार प्रदर्शन संजय जैन व सौम्य जैन द्वारा किया गया।

Play sound