साहिबजादों की शहिदी दिवस पर कीर्तन दीवान का हुआ आयोजन

रतलाम। श्री गुरु तेग बहादुर अकेडमी अरविंद मार्ग स्थित खालसा सभागृह पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहीदी दिवस पर कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। जिसमें अमृतसर से विशेष रूप से पधारे भाई अमन सिंह द्वारा शबद कीर्तन का गायन किया गया साथ ही श्री गुरु सिंह सभा के हजूरी रागी ज्ञानी मान सिंह जी एवं जावरा के ज्ञानी हंसराज सिंह ने भी गुरु शबद का गायन कर संगतो को गुरु जस सुनाया।
समिति के प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत में भाग लिया जिसमें रतलाम के साथ-साथ जावरा महिदपुर से भी संगत उपस्थित रही। गुरु तेग बहादुर शैक्षिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुलाम सिंह जी ने कहा कि हमें श्री गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की शहीदी को सदैव स्मरण में रखना चाहिए तथा गुरु जी की शिक्षा अनुसार मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए । इस अवसर पर अमृतसर से आए राज्य का समिति ने सरोपा सम्मान किया ।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सरकार गुरनाम सिंह उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह चावला सहसचिव सरदार हरजीत सिंह सलूजा कोषाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह वाधवा प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा कार्य समिति सदस्य सरदार सतपाल सिंह डंग, धमेन्द्र सिंह,गगनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, श्री गुरु सिंह सभा अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह समिति सदस्य सरदार बलजीत सिंह खनूजा, जसपाल सिंह सलूजा कुलवंत सिंह सग्गु अमरपाल सिंह गुरमीत सिंह गांधी गुरमीत गुरदित्ता,बलजीत सिंह , जगमीत सिंह उपस्थित रहे। कीर्तन दीवान की समाप्ति पर गुरु का लंगर अटूट वरताया गया।

Play sound