स्वस्तिक ग्रुप की न्यू ईयर पार्टी में रोड सेफ्टी का सराहनीय संदेश

इंदौर। स्वस्तिक ग्रुप द्वारा आयोजित न्यू ईयर पार्टी उत्सव गार्डन में बड़े ही उत्साह, उमंग और शानदार माहौल के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर ग्रुप ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सदस्यों को हेलमेट भेंट किए। यह पहल उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणादायी रही। यह भव्य आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सुरक्षा और जागरूकता का सशक्त संदेश भी साथ लेकर आया। ग्रुप अध्यक्ष आशीष नेहाजी पारख ने बताया कि पार्टी में ग्रुप के पुराने सदस्यों के साथ-साथ वर्ष 2026 के लिए जुड़े नए सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया, जिनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक प्रभात प्रतिभा जी चोपड़ा द्वारा पुराने यादगार पलों की झलकियों और आने वाले वर्ष की शुभकामनाओं के साथ की गई। संरक्षक पंकज प्रगति जी बाफना ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य से सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष सरोजजी श्रीश्रीमाल ने आशीष नेहाजी पारख के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए ग्रुप को आगे नई दिशा देने की बात कही।
कार्यक्रम में खुशबू राजेश जैन के सहयोग से आमंत्रित मिमिक्री आर्टिस्ट द्वारा प्रस्तुत बेहतरीन मनोरंजन ने सभी का मन मोह लिया। ओर सभी का भरपूर मनोरंजन किया। ग्रुप के प्रचार सचिव संजय मंजूजी पोरवाल व कोषाध्यक्ष प्रदीप माधवीजी जैन जिन्होंने सबसे पहले आकर सारी व्यवस्था को संभाल व सदस्यों का स्वागत किया। डीजे की धुन पर सदस्यों ने जमकर मस्ती की और नए साल का स्वागत अपने खास अंदाज में किया। ग्रुप सचिव अभिषेक मेघा मोदी एवं अमित अदिति लुणावत ने बताया कि सदस्यों ने 2026 का स्वागत उत्साह और एकजुटता के साथ किया।
स्वस्तिक ग्रुप की यह न्यू ईयर पार्टी वास्तव में संगीत, आनंद, अपनत्व और सामाजिक सरोकारों से सजी रही। 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत पर दी गई रोड सेफ्टी की सीख ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। यह कार्यक्रम स्वस्तिक ग्रुप की एकता, नई सोच और संस्कारों का सुंदर उदाहरण सिद्ध हुआ।