हल्ला गुल्ला काव्य महोत्सव 03 जनवरी को

रतलाम । हल्ला गुल्ला साहित्य मंच द्वारा नव वर्ष के आगमन पर काव्य महोत्सव का आयोजन दिनांक 03/01/2026 शनिवार प्रातः 11-00 बजे दो बत्ती स्थित होटल स्वाद में आयोजन रखा गया है ।
आयोजन की जानकारी देते हुए सुत्रधार श्री जुझारसिंह भाटी ने बताया कि आयोजन की अध्यक्षता श्री भारतसिंह चौहान, नरेन्द्र मोदी विचार मंच के जिला उपाध्यक्ष करेगे। विशेष अतिथि गीतकार हरिशंकर भट्टनागर रहेगे, इस समारोह में आमंत्रित साहित्यकार, सर्व श्री सुभाष शर्मा, दिनेश उपाध्याय, इन्दु सिन्हा, वेदेही कोठारी, पंकज व्यास, यशपाल तंवर, सुभाष यादव, शिवराज जोशी, कैलाश वशिष्ठ, गौरीशंकर खिंची, श्रीमती आशा उपाध्याय, श्रीमती पुष्पलता शर्मा, रणजीतसिंह राठौर, प्रकाश हेमावत, शांतिलाल गोयल, अलक्षेन्द्र व्यास, कीर्ति कुमार शर्मा, संजय परसाई, रामचन्द्र फुहार, जयसिंह झाला, दिनेश जैन, श्याम सुन्दर भाटी, अखिलेश सिनेही, मुकेश सोनी आदि अपनी रचनाओं का पाठ करेगे ।