एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब द्वारा उद्योग संवाद केंद्र का शुभारंभ

रतलाम। श्री चेतन्य काश्यप, केबिनेट मंत्री, एमएसएमई मंत्रालय, मध्यप्रदेश शासन की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन तथा जिलाधीश महोदया के प्रयास से जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, रतलाम द्वारा एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब (ECC) द्वारा रतलाम के औघोगिक विकास को गति देने के लिए उद्योगों से सीघे संवाद हेतु एक नवाचार पहल करते हुए आज से “उद्योग संवाद केंद्र” प्रारंभ किया गया।
यह प्रकल्प प्रत्येक बुधवार सायं 4 से 6 बजे तक उद्योग भवन औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम पर संचालित किया जाएगा l इसमें द्योग संचालन से जुड़ी किसी भी विभाग से सम्बन्धित समस्याएं, सुझाव एवं प्रस्ताव अथवा शासन की योजनाओं के बारे में अपनी बात यहां आधिकारिक रूप से दर्ज कराए जा सकते हैं, जिन पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DIC) द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी जिससे उघोगो का सुगम संचालन होगा।
एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब के संदीप व्यास एवं वरुण पोरवाल ने बताया कि उद्योगपतियों की सक्रिय सहभागिता एवं सुझावों के माध्यम से शासन एवं प्रशासन स्तर पर उद्योग हित में प्रभावी निर्णय लेने एवं नई योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने सभी उद्योगपति साथियों से अनुरोध किया कि इस व्यवस्था का लाभ उठाएं। जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र महाप्रबंधक अतुल वाजपेई ने इस प्रयास की सराहना करते हुए यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया एवं उद्योग विभाग के प्रबंधक सौरभ पांडे को इस कार्य के लिए नियुक्त किया l
इस अवसर पर वरुण पोरवाल , संदीप व्यास, ललित पटवा, चंद्रप्रकाश अवतानी, ललित चोपड़ा, मुकेश परमार ,पुनीत अरोरा, पुनीत जैन आदि उद्योगपति उपस्थित रहे।

Play sound